गरीबी से सफलता तक: 3 असली प्रेरक कहानियाँ
ज्योति कुमारी — लॉकडाउन में 1,200 किमी साइकिल से घर वापसी
ज्योति कुमारी बिहार की रहने वाली छात्रा हैं। लॉकडाउन के दौरान, जब परिवहन पूरी तरह बंद हो गया था, उसने अपने घायल पिता के साथ साइकिल पर लगभग 1,200 किलोमीटर का सफर तय किया। उनका साहस और हिम्मत पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गई। इस कहानी से यह सिखने को मिलता है कि मुश्किल हालात में भी उम्मीद और धैर्य नहीं खोना चाहिए।दीपिका कुमारी — गरीबी से ओलम्पिक तक
दीपिका कुमारी झारखंड के छोटे गाँव की रहने वाली थीं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी और कभी-कभी खाने-पीने की भी दिक्कत होती थी। लकड़ी के बने धनुष-बाण से उन्होंने अभ्यास शुरू किया। अपनी मेहनत और लगन के कारण उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया। उनकी कहानी यह सिखाती है कि सीमित संसाधनों में भी अगर लक्ष्य और मेहनत सही दिशा में हो तो कोई भी ऊँचाई हासिल की जा सकती है।
सविताबेन — कोयले बेचकर शुरू किया व्यवसाय
सविताबेन एक दलित परिवार से आती थीं। उन्होंने शुरुआत कोयला बेचकर की और धीरे-धीरे टाइल्स का निर्माण शुरू किया। समय और मेहनत के साथ उनका व्यवसाय बढ़ा और आज उनकी फैक्ट्री करोड़ों का टर्नओवर करती है। उनकी कहानी यह दिखाती है कि धैर्य, दूरदर्शिता और मेहनत से साधारण शुरुआत भी असाधारण सफलता में बदल सकती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें